इजराइल ने दक्षिणी लेबनान पर हमले किये, छह लोगों की मौत

Ads

इजराइल ने दक्षिणी लेबनान पर हमले किये, छह लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 5, 2026 / 07:56 PM IST,
    Updated On - June 5, 2026 / 07:56 PM IST

दिब्बीन, पांच जून (एपी) इजराइल की वायु सेना ने शुक्रवार को दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों पर हमले किए। इससे पहले सेना ने नौ गांवों के लोगों के लिए निकासी की चेतावनी जारी की।

इनमें से एक गांव काफी हद तक विनाश से बचा हुआ है, जहां तीन महीने के युद्ध से विस्थापित हजारों लोगों ने शरण ली हुई है। इजराइली सेना की चेतावनी के बाद सैकड़ों परिवारों को इलाका छोड़ना पड़ा।

लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, हमलों में छह लोगों की मौत हो गई।

ये हमले चरमपंथी समूह हिज्बुल्ला द्वारा इजराइल और लेबनानी सरकार के बीच हुए नवीनतम युद्धविराम समझौते को खारिज करने और लेबनान से इजराइल के पूरी तरह हटने की मांग करने के एक दिन बाद हुए हैं।

एपी शफीक पवनेश

पवनेश