प्रधानमंत्री से मतभेद, पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने इस्तीफा दिया
प्रधानमंत्री से मतभेद, पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने इस्तीफा दिया
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नसीर उल मुल्क से मतभेद के बाद देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) नसीर जांजुआ ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
बताया जा रहा है कि उन्होंने पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री से तालमेल बिगड़ने के बाद ही इस्तीफा दिया है। पाकिस्तान सरकार के कैबिनेट सचिवालय के अनुसार प्रधानमंत्री मुल्क ने जांजुआ का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।
यह भी पढ़ें : मुंबई के घाटकोपर इलाके में चार्टर्ड प्लेन क्रैश, 4 की मौत, देखिए वीडियो
बता दें कि अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के कार्यकाल के 23 अक्तूबर 2015 को दक्षिणी कमान के पूर्व प्रमुख जांजुआ को दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाया गया था। सलाहकार बनाते ही उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा भी दिया गया था। उन्हें सरताज अजीज के स्थान पर एनएसए बनाया गया था।
हालांकि जांजुआ के इस्तीफे के पीछे का सही कारण अब तक सामने नहीं आया है, लेकिन सरकारी सूत्रों के मुताबिक वे पीएम मुल्क के नेतृत्व वाली कामचलाऊ सरकार के साथ सहज महसूस नहीं कर रहे थे। अभी यह तय नहीं हुआ है कि उनका स्थान कौन लेंगे, लेकिन उनके इस्तीफे के साथ ही अवकाश प्राप्त लेफ्टिनेंट जनरल खालिद नईम लोधी को कैबिनेट में शामिल किया गया है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


