Pakistan Protest Iran Leader Death: खामेनेई की मौत के बाद पकिस्तान में बवाल! भीड़ ने US दूतावास में लगाई आग, कराची की सड़कों पर बिगड़े हालात, देखें वीडियो
Pakistan Protest Iran Leader Death: खामेनेई की मौत के बाद पकिस्तान में बवाल! भीड़ ने US दूतावास में लगाई आग, कराची की सड़कों पर बिगड़े हालात, देखें वीडियो
Pakistan Protest Iran Leader Death/Image Source: ANI
- खामेनेई की मौत से भड़का गुस्सा
- US दूतावास बना निशाना
- कराची में अमेरिकी दूतावास पर धावा
दुबई: Pakistan Protest Iran Leader Death: अमेरिका-इजराइल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद रविवार को पाकिस्तान के शहर कराची में सैकड़ों लोग अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में घुस गए और खिड़कियां तोड़ दीं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी मोहम्मद जवाद ने बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।
उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प में कम से कम एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए। वाणिज्य दूतावास पर यह हमला इजराइल और अमेरिका के हमले में खामेनेई के मारे जाने के कुछ घंटे बाद हुआ।
ईरानी सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनेई की शहादत के बाद पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी दूतावास को आग के हवाले किया गया। pic.twitter.com/uiDuhPeZMi
— Zakir Ali Tyagi (@ZakirAliTyagi) March 1, 2026
खामेनेई की मौत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया ()
Pakistan Protest Iran Leader Death: यह कब तक चलेगा? क्या यह और बढ़ेगा? ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर और ईरान के साथ जारी टकराव का हम पर और दुनिया की सुरक्षा पर क्या असर पड़ेगा? शनिवार को ये सवाल पश्चिम एशिया और दुनियाभर के लोगों की जेहन में छाए रहे। हालांकि, अमेरिका-इजराइल के ईरान पर किए गए हमलों को लेकर अंतरराष्ट्रीय नेताओं ने संयमित प्रतिक्रिया दी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ घंटे पहले खोमेनेई की मौत की घोषणा करते हुए कहा कि इससे ईरानियों को अपने देश की बागडोर अपने हाथों में ‘‘वापस लेने का सबसे बड़ा मौका’’ मिला है। ईरान के सरकारी मीडिया ने रविवार तड़के 86 वर्षीय नेता की मौत की पुष्टि की लेकिन मौत की वजह नहीं बताई। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने आपात बैठक बुलाई है।
Pakistan Protest Iran Leader Death: वहीं, एक बयान में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने अमेरिका-ईरान से फिर से बातचीत शुरू करने का आह्वान किया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके देश ईरान पर हुए हमलों में शामिल नहीं हैं, लेकिन वे अमेरिका, इजराइल और क्षेत्र के सहयोगी देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं। ये तीनों देश ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत से समाधान की कोशिशों में आगे रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम क्षेत्र के देशों पर ईरान के हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। ईरान को बिना सोचे समझे सैन्य हमले करने से बचना चाहिए। आखिर में, ईरानी लोगों को अपना भविष्य खुद तय करने देना चाहिए।” बाद में, आपात सुरक्षा बैठक में मैक्रों ने कहा कि ईरान पर हुए हमलों के बारे में फ्रांस को न पहले से बताया गया था और न ही फ्रांस इसमें शामिल था। उन्होंने कहा कि बातचीत से समाधान निकालने की कोशिशें और तेज करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें
- नहीं रहे सुप्रीम लीडर खामेनेई! बेटी-दामाद की भी मौत, डोनाल्ड ट्रम्प का बड़ा दावा, अमेरिका और इजरायल के हमले में अब तक 200 लोगों की मौत
- होली पर बस चलेंगी या नहीं…बस ऑपरेटर्स की हड़ताल खत्म हुई या नहीं? कल देर रात सीएम से की थी मुलाकात, जानिए क्या हुआ फैसला
- एयरस्ट्राइक में ईरान के टॉप मिलिट्री लीडर्स ढेर, IDF का बड़ा दावा! IRGC कमांडर समेत कई बड़े अधिकारी मारे गए

Facebook


