पाकिस्तान में इस साल एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए

पाकिस्तान में इस साल एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए

पाकिस्तान में इस साल एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: March 20, 2021 9:22 am IST

इस्लामाबाद, 20 मार्च (भाषा) पाकिस्तान में शनिवार को इस साल एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 3,876 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही देश में संक्रमण दर बढ़कर 9.4 प्रतिशत हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक 623,135 लोग वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। बीते 24 घंटे के दौरान 40 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 13,799 हो गई है।

मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 579,760 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। 2,122 रोगियों की हालत गंभीर है।

भाषा जोहेब शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में