इस्लामाबाद, 28 अप्रैल (भाषा) पाकिस्तान ने स्वदेश विकसित ‘फतेह-दो’ मिसाइल प्रणाली का सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्रक्षेपण किया है। सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
सेना द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, उन्नत विमानन उपकरणों और दिशा बताने वाले अत्याधुनिक सहायक उपकरणों से लैस इस मिसाइल का ‘आर्मी रॉकेट फोर्स’ ने प्रक्षेपण किया।
बयान में कहा गया, ‘इस प्रशिक्षण प्रक्षेपण का उद्देश्य सैनिकों को प्रशिक्षित करना, विभिन्न तकनीकी मापदंडों की पुष्टि करना और सटीकता व सुरक्षा बढ़ाने के लिए शामिल की गई विभिन्न उप-प्रणालियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करना था।’
भाषा
शुभम दिलीप
दिलीप