पेंटागन ने ईरान युद्ध के लिए 200 अरब डॉलर की अतिरिक्त राशि मांगी

पेंटागन ने ईरान युद्ध के लिए 200 अरब डॉलर की अतिरिक्त राशि मांगी

पेंटागन ने ईरान युद्ध के लिए 200 अरब डॉलर की अतिरिक्त राशि मांगी
Modified Date: March 19, 2026 / 07:07 pm IST
Published Date: March 19, 2026 7:07 pm IST

वाशिंगटन, 19 मार्च (एपी) अमेरिका प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पेंटागन ईरान युद्ध के लिए 200 अरब डॉलर की अतिरिक्त धनराशि की मांग कर रहा है।

पहचान जाहिर नहीं होने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि पेंटागन ने यह अनुरोध व्हाइट हाउस को भेजा है।

यह बहुत बड़ी राशि है, और यह उस अतिरिक्त कोष के अलावा होगी जो रक्षा विभाग को पिछले साल ट्रंप के बड़े कर कटौती विधेयक के तहत पहले ही मिल चुकी है।

कांग्रेस एक नए व्यय के अनुरोध के लिए तैयार हो रही है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि व्हाइट हाउस ने इस अनुरोध को विचारार्थ आगे बढ़ाया है या नहीं। यह भी साफ नहीं है कि इस व्यय अनुरोध को समर्थन मिल पाएगा या नहीं।

एपी वैभव पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में