वाशिंगटन, 16 अप्रैल (एपी) अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बृहस्पतिवार को ईरान से समझौता करने की अपील की।
हेगसेथ ने पेंटागन में संवाददाताओं से कहा, ‘‘आखिरकार, उन्हें (ईरान को) मेज पर आना ही होगा और समझौता करना ही होगा।’’
उन्होंने कहा कि अमेरिका यह सुनिश्चित करेगा कि ईरान के पास भविष्य में भी कभी परमाणु हथियार न हो।
हेगसेथ ने कहा, ‘‘हम इसे अपने महान उपराष्ट्रपति और बातचीत करने वाली टीम के नेतृत्व में एक समझौते के माध्यम से अच्छे तरीके से करना पसंद करेंगे, अन्यथा हम इसे दूसरे तरीके से कर सकते हैं।’’
ईरान ने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि वह परमाणु हथियार नहीं बना रहा है और उसका कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है।
बाद में प्रेसवार्ता में, हेगसेथ ने ईरान की सरकार से कहा, ‘‘मैं प्रार्थना करता हूं कि आप एक ऐसा समझौता चुनें, जो आपके लोगों की भलाई और दुनिया की भलाई के लिए आपकी समझ में हो।’’
एपी
राजकुमार सुरेश
सुरेश