प्रधानमंत्री मोदी नॉर्वे पहुंचे, प्रौद्योगिकी तथा व्यापार पर बातचीत करेंगे

Ads

प्रधानमंत्री मोदी नॉर्वे पहुंचे, प्रौद्योगिकी तथा व्यापार पर बातचीत करेंगे

  •  
  • Publish Date - May 18, 2026 / 01:32 PM IST,
    Updated On - May 18, 2026 / 01:32 PM IST

ओस्लो, 18 मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ओस्लो पहुंच गए हैं, जहां वह नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर के साथ व्यापार, प्रौद्योगिकी और दूसरे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर बातचीत करेंगे।

मोदी यूरोप के चार देशों के दौरे पर हैं। वह सोमवार को स्वीडन से यहां पहुंचे।

हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री स्टोर और इस स्कैंडिनेवियाई देश के अन्य शीर्ष नेताओं ने मोदी का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी का नॉर्वे का यह पहला दौरा होगा। यह 43 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का नॉर्वे का पहला दौरा भी होगा।

अपनी दो दिन की यात्रा के दौरान, मोदी किंग हेराल्ड पंचम और क्वीन सोनजा से मिलेंगे और प्रधानमंत्री स्टोर के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वे भारत-नॉर्वे रिश्तों में हुई प्रगति की भी समीक्षा करेंगे तथा व्यापार एवं निवेश पर ध्यान देते हुए उन्हें और मजबूत करने के रास्ते तलाशेंगे।

भाषा वैभव मनीषा

मनीषा