Greater Noida Crime News
नई दिल्ली : Greater Noida Crime News ग्रेटर नोएडा से एक रूह कॉपने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और उनकी बेटी की बेरहमी से हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
यह पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र का है। परिजनों के मुताबिक, शादी के बाद से ही ससुराल वाले महिला को दहेज के लिए लगातार परेशान कर रहे थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष की तरफ से लगातार एक फॉर्च्यूनर कार और 50 लाख रुपये नकद की मांग की जा रही थी। परिजनों का आरोप है कि जब यह मोटी मांग पूरी नहीं हुई, तो ससुराल वालों ने साजिश के तहत नवविवाहिता को मकान की तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया।
ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। नवविवाहिता के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ईकोटेक-3 थाना पुलिस घटना के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।