Amit Shah Bastar Visit | Photo Amit Shah Bastar Visit | Photo Credit: AICredit: AI
जगदलपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के 3 दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वे आज बस्तर के नेतानार (Amit Shah Bastar Visit) पहुंचे हुए हैं। इससे पहले वे रायपुर के माना स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (PTS) में डायल 112 के 400 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रायपुर के इस कार्यक्रम के तुरंत बाद अमित शाह जगदलपुर रवाना होकर बस्तर जिले के शहीद गुंडाधुर के गांव नेतानार (Netanar News) पहुंचे हैं, जहां जन सुविधा केंद्र की शुरुआत की। इस दौरान सीएम साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।
Amit Shah Bastar Announcement नेतानार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शहीद वीर गुंडाधुर की प्रतिमा में माल्यार्पण किए। जिसके बाद सेवा डेरा का उद्घाटन किए। इस दौरान मंत्री शाह ने अपने संबोधन मे कहा कि सुरक्षा कैंप अब सेवा डेरा हो गया है। एक दौर वह भी था जब यहां एक साथ 6 पुलिसवालों की हत्या कर दी जाती थी, स्कूल उजाड़ दिए जाते थे और गरीबों का राशन तक छीन लिया जाता था। नक्सलियों का खौफ ऐसा था कि वे मासूम बच्चों को उनके बचपन में ही जबरन उठा ले जाते थे।
गृह मंत्री ने आगे कहा कि अब सरकार ने कड़े कदम उठाकर बस्तर से इस खूनी गनतंत्र को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। इसके साथ ही अब इस ऐतिहासिक धरा को एक प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने का काम शुरू किया जा रहा है। शाह ने आगे कहा कि एक साल में सरकार आपके गांव तक आएगी। सरकार को रायपुर से गांव तक लाएंगे। किसी को रायपुर जाने की जरूरत नहीं होगी। मंत्री शाह ने आगे कहा कि 196 सुरक्षा कैंप में से 77 आदिवासी कल्याण का कैंप बनाने वाले हैं। सेवा डेरा कैंपों को अच्छी तरह डिजाइन किया जाएगा। केंद्र राज्य की सैकड़ों योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।
इसके अलावा उन्होंन बस्तर के हर गांव में डेयरी (Bastar Dairy Scheme) खोलने का भी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार आदिवासियों को दो दुधारू पशु देगी। (Bastar Village Dairy) वनोपजों का पैकेजिंग और ब्रांडिंग करने का संकल्प है। इसके अलावा आदिवासी युवाओं को रोजगार मिलेगा। शाह ने आगे कहा कि देश दशकों पहले आजाद हो गया है, लेकिन बस्तर को मार्च 2026 के बाद आजादी मिली। नक्सल खात्मे के देरी में नुकसान का भरपाई हम करेंगे।
नेतानार से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह #LIVE..#Chhattisgarh #Jagdalpur #AmitShah | Chhattisgarh | Jagdalpur | Amit Shah @AmitShah https://t.co/VLliYtuYM1
— IBC24 News (@IBC24News) May 18, 2026