PM Modi US Visit: पीएम बोले ‘अब हमारा नमस्ते भी ग्लोबल हो गया है’…,मोदी-मोदी के नारों से गूंजा नासाउ कोलिज़ीयम

PM Modi US Visit: भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "नमस्ते यूएस! अब हमारा नमस्ते भी ग्लोबल हो गया है...यह सब आपने किया है... आपका प्यार मेरा सौभाग्य है..."

PM Modi US Visit: पीएम बोले ‘अब हमारा नमस्ते भी ग्लोबल हो गया है’…,मोदी-मोदी के नारों से गूंजा नासाउ कोलिज़ीयम

PM Modi US Visit

Modified Date: September 22, 2024 / 11:47 pm IST
Published Date: September 22, 2024 11:47 pm IST

न्यूयार्क: PM Modi US Visit, मोदी एंड यूएस कार्यक्रम में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क, लॉन्ग आइलैंड में नासाउ कोलिज़ीयम में प्रवेश करते समय भारतीय प्रवासियों का अभिवादन किया और भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया। भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “नमस्ते यूएस! अब हमारा नमस्ते भी ग्लोबल हो गया है…यह सब आपने किया है… आपका प्यार मेरा सौभाग्य है…”

पीएम मोदी ने कहा, “मैं हमेशा से आपके सामर्थ्य को, भारतीय प्रवासियों के सामर्थ्य को समझता रहा हूं। जब मेरे पास कोई सरकारी पद नहीं था तब भी समझता था और आज भी समझता हूं। मेरे लिए, आप सभी भारत के सशक्त ब्रांड एंबेसडर रहे हैं। इसीलिए मैं आपको ‘राष्ट्रदूत’ कहता हूं।”

PM Modi US Visit मोदी ने कहा, “हम जहां जाते हैं वहां सबको परिवार मानकर उनसे घुल-मिल जाते हैं… हम उस देश के वासी हैं जहां सैकड़ों भाषाएं और सैकड़ों बोलियां हैं, दुनिया के सभी धर्म और आस्थाएं हैं और फिर भी हम एकजुट होकर आगे बढ़ रहे हैं।”

पीएम मोदी ने कहा, “हम दूसरों का भला करके, त्याग करके सुख पाते हैं, हम किसी भी देश में रहें यह भावना नहीं बदलती है। हम जिस सोसाइटी में रहते हैं वहां ज्यादा से ज्यादा योगदान करते हैं…” मोदी ने कहा, “भाषाएं अनेक हैं लेकिन भाव एक है, वह भाव है- ‘भारतीयता’… दुनिया के साथ जुड़ने के लिए यह हमारी सबसे बड़ी ताकत है। यही मूल्य हमें सहज रूप से ‘विश्वबंधु’ बनाती है।”

 

read more:  Desi girl new sexy video: देसी गर्ल का सेक्सी वीडियो वायरल, बंद कमरे में दिखा रही थी अपनी अदाएं

read more:  Korba Suicide CCTV Footage: कोरबा में सुसाइड का Video सीसीटीवी कैमरे में कैद.. युवक झूल गया फंदे पर.. वजह है हैरान करने वाली


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com