एक और हेलीकाप्टर समुद्र में गिरा, एक अधिकारी की मौत, बचाव कार्य जारी

Ads

Police helicopter crashes : एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

  •  
  • Publish Date - February 20, 2022 / 02:34 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

न्यूपोर्ट (अमेरिका)।  कैलिफोर्निया तट के समीप समुद्र में हंटिंगटन बीच पुलिस का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक अधिकारी की मौत हो गयी तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: प्यून, माली और ड्राइवर के 70 पोस्ट के लिए 5 हजार ग्रेजुएट, LLB डिग्रीधारी ने किया आवेदन, नौकरी पाने कानपुर-प्रयागराज से आए बेरोजगार

हंटिंगटन बीच पुलिस विभाग ने बताया कि हेलीकॉप्टर न्यूपोर्ट बीच के समीप शनिवार को शाम करीब साढ़े छह बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

यह भी पढ़ें:  ‘पीछे से चला था बल्ला, नहीं पता किसने मारा’ अपने बयान से पलटा निगम कर्मी, MLA आकाश विजयवर्गीय को मिली राहत

पुलिस अधिकारियों ने शनिवार रात संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दुर्घटना में जिस अधिकारी की मौत हो गयी उसने 14 वर्षों तक विभाग के लिए काम किया। दूसरा अधिकारी 16 वर्षों से विभाग में सेवा दे रहा है। किसी भी अधिकारी का नाम अभी नहीं बताया गया है। हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है।