पुलिस ने कोलोराडो सुपरमार्केट गोलीबारी में संदिग्ध की पहचान की

Ads

पुलिस ने कोलोराडो सुपरमार्केट गोलीबारी में संदिग्ध की पहचान की

  •  
  • Publish Date - March 23, 2021 / 03:31 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

बॉल्डर (अमेरिका),23 मार्च (एपी) पुलिस ने कोलोराडो के बॉल्डर में 10 लोगों की हत्या के मामले में 21 वर्षीय एक व्यक्ति की संदिग्ध के रूप में पहचान की है।

अधिकारियों ने नौ मृतकों की शिनाख्त भी की है। उससे पहले मृतक के रूप में एक पुलिस अधिकारी की पहचान की गयी थी।

अधिकारियों ने कहा कि मारे गये लोग 20 साल से लेकर 65 साल के पुरूष एवं महिलाएं हैं।

एपी राजकुमार नरेश

नरेश