पोप लियो ने ईस्टर की प्रार्थना में दिया शांति संदेश, दुनिया से संघर्ष खत्म करने की अपील

पोप लियो ने ईस्टर की प्रार्थना में दिया शांति संदेश, दुनिया से संघर्ष खत्म करने की अपील

पोप लियो ने ईस्टर की प्रार्थना में दिया शांति संदेश, दुनिया से संघर्ष खत्म करने की अपील
Modified Date: April 5, 2026 / 09:11 am IST
Published Date: April 5, 2026 9:11 am IST

वेटिकन सिटी, पांच अप्रैल (एपी) पोप लियो 14वें ने शनिवार रात सेंट पीटर्स बेसिलिका में अपने पहले ईस्टर विजिल (प्रार्थना सभा) के साथ ईसाइयों के सबसे बड़े पर्व की शुरुआत की। हाथ में जलती हुई मोमबत्ती लिए, अंधेरे और शांत घिरे माहौल में उन्होंने दुनिया में जारी संघर्षों के बीच शांति और भाईचारे का संदेश दिया।

ईसाइयों के लिए ईस्टर वह अवसर है, जब वे ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाए जाने के बाद उनके पुनर्जीवित होने और मृत्यु पर उनकी जीत को याद करते हैं।

बेसिलिका में प्रवेश करने से पहले मोमबत्ती जलाते हुए पोप ने कहा, “मसीह का यह ईसा मसीह का दिव्य प्रकाश है जो उनकी महिमा के साथ उदित होता है।”

अपने धार्मिक संदेश में पोप लियो ने पाप को “एक भारी बाधा” बताया, जो इंसान को भीतर से जकड़ देती है, उसे ईश्वर से दूर कर देती है और उसके मन में आशा की आवाज को दबा देती है। उन्होंने इसकी तुलना उस पत्थर से की जो ईसा मसीह की कब्र पर रखा गया था, लेकिन बाद में हटाया हुआ मिला—जो उनके पुनर्जीवित होने का संकेत माना जाता है।

पोप लियो ने कहा कि आज भी ऐसे “पत्थर” मौजूद हैं, जो पापों का प्रतीक हैं और जिन्हें हटाना जरूरी है।

उन्होंने कहा, “कुछ बोझ ऐसे होते हैं जो इंसान के दिल पर गहरा असर डालते हैं—जैसे अविश्वास, भय, स्वार्थ और मन की कड़वाहट। वहीं, इन्हीं अंदरूनी कमजोरियों से जन्म लेने वाली स्थितियां युद्ध और अन्याय को बढ़ावा देती हैं और लोगों व देशों के बीच रिश्तों को कमजोर कर देती हैं।’’

उन्होंने प्रार्थना सभा में मौजूद लोगों से आह्वान किया कि वे संकल्प लें कि ईस्टर का शांति और आपसी सद्भाव का संदेश दुनिया के हर कोने तक पहुंचे और यह लगातार मजबूत होता रहे।

ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी तनाव तथा यूक्रेन में रूस के हमलों के बीच पोप लियो लगातार संघर्ष रोकने की अपील करते रहे हैं। पाम संडे के अवसर पर उन्होंने कहा था कि जो लोग युद्ध करते हैं या हिंसा को सही ठहराने के लिए ईश्वर का नाम लेते हैं, उनकी प्रार्थनाएं भगवान नहीं सुनते।

एपी

खारी सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में