BSNL Prepaid New Plan: इतना सस्ता और इतना ज्यादा फायदा? BSNL का 72 दिन वाला ये प्लान दे रहा डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
BSNL Prepaid New Plan: BSNl का 485 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 72 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। जिसमें यूजर्स को डेली 2GB डेटा, अनिलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा भी मिलती है। यह प्लान लंबी वैलिडिटी और ज्यादा बेनिफिट्स चाहने वालों के लिए अच्छा विकल्प है।
(BSNL Prepaid New Plan / Image Credit: BSNL X)
- ₹485 में 72 दिन की लंबी वैलिडिटी
- रोजाना 2GB डेटा का फायदा
- अनलिमिटेड कॉलिंग पूरी तरह फ्री
नई दिल्ली: BSNL Prepaid New Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने यूजर्स के लिए लगातार नए और सस्ते प्रीपेड प्लान पेश करती रहती है। कंपनी के कई प्लान्स किफायती होने के कारण तेजी से लोकप्रिय होता जा रहा है। इसी कड़ी में BSNL ने एक और शानदार प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जो कम कीमत में ज्यादा फायदा देता है। कंपनी ने इस प्लान की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए शेयर की है।
485 रुपये वाला शानदार प्लान
BSNL का यह नया प्लान 485 रुपये में उपलब्ध है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा मिलता है, जिससे इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों को बढ़िया फायदा मिलता है। इसके साथ ही प्लान की वैलिडिटी 72 दिनों की है, यानी बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह प्लान लंबी अवधि के लिए एक किफायती विकल्प साबित हो सकता है।
कॉलिंग और SMS के फायदे
इस प्लान में डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी दी गई है, जिससे यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त खर्च के कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा रोजाना 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिलती है। इस तरह यह प्लान एक ही पैक में सभी जरूरी बेनिफिट्स देता है, जिससे यूजर्स को अलग-अलग रिचार्ज की जरूरत नहीं पड़ती।
किन लोगों के लिए है यह प्लान?
BSNL का यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जिन्हें कम कीमत में ज्यादा डेटा और लंबी वैलिडिटी चाहिए। स्टूडेंट्स, वर्किंग प्रोफेशनल्स और ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह एक अच्छा विकल्प है। अगर आप इस प्लान को लेना चाहते हैं, तो BSNL की ऑफिशियल वेबसाइट या चैटबॉट के जरिए आसानी से रिचार्ज कर सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Mysaa: रश्मिका के जन्मदिन पर मेकर्स ने दिया बड़ा सरप्राइज! ‘मायसा’ का नया पोस्टर रिलीज, एक्ट्रेस का ये अवतार देख फैंस के उड़े होश!
- CM Pushkar Singh Dhami News: पुलिस लाइन में ट्रेनिंग ले रहे कांस्टेबलों से सीएम धामी ने की मुलाकात, दिए कानून व्यवस्था और जनसेवा के महत्वपूर्ण टिप्स
- Durg School Girl Romance Video: बाउंड्री वॉल पर बैठकर खुलेआम अश्लील हरकत करते नजर आई स्कूली छात्रा, स्कूल ड्रेस में लड़के के साथ रोमांस का वीडियो वायरल

Facebook


