‘प्रचंड’ के नेतृत्व वाली पार्टी और तीन अन्य दलों ने ‘सोशलिस्ट फ्रंट नेपाल’ का गठन किया
'प्रचंड' के नेतृत्व वाली पार्टी और तीन अन्य दलों ने ‘सोशलिस्ट फ्रंट नेपाल’ का गठन किया
काठमांडू, 19 जून (भाषा) नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ के नेतृत्व वाले सीपीएन (माओवादी सेंटर) और तीन अन्य वामपंथी दलों ने देश में समाजवादी क्रांति को पूरा करने के उद्देश्य से सोमवार को एक बड़ा मोर्चा बनाया।
सत्ताधारी दलों- सीपीएन (माओवादी सेंटर), पीपुल्स सोशलिस्ट पार्टी (जेएसपी) और सीपीएन (यूनिफाइड सोशलिस्ट) पार्टी और सीपीएन कम्युनिस्ट पार्टी (जेएसपी), जो सरकार में नहीं है, ने यहां एक कार्यक्रम में ‘सोशलिस्ट फ्रंट नेपाल’ का गठन करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
एमओयू पर सीपीएन (माओवादी सेंटर) के अध्यक्ष प्रचंड, जेएसपी के अध्यक्ष उपेंद्र यादव, सीपीएन (यूनिफाइड सोशलिस्ट) के अध्यक्ष माधव नेपाल और सीपीएन के महासचिव नेत्र बिक्रम चंद ने हस्ताक्षर किए।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मोर्चे को संचालित करने के लिए दो स्तरीय ढांचा तैयार करने की प्रारंभिक तैयारी की जा रही है जबकि शीर्ष नेताओं और प्रत्येक राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों वाली एक समन्वय समिति के गठन के लिए दीर्घकालिक तैयारी की जा रही है।
पिछले हफ्ते, प्रधानमंत्री प्रचंड ने घोषणा की थी कि नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी को पुनर्जीवित करने के लिए एक व्यापक समाजवादी मोर्चा बनाया जाएगा।
भाषा नेत्रपाल माधव
माधव

Facebook


