अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य के ग्रेटर तुंब द्वीप पर हवाई हमले किए
अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य के ग्रेटर तुंब द्वीप पर हवाई हमले किए
दुबई, 15 जुलाई (एपी) अमेरिकी सेना की मध्य कमान ने बुधवार को कहा कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थित ग्रेटर तुंब द्वीप पर ईरान के रक्षा और मिसाइल ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए हैं।
यह द्वीप होर्मुज जलडमरूमध्य में रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है, जिस पर ईरान ने 1971 में उस समय कब्जा कर लिया था जब संयुक्त अरब अमीरात मौजूदा स्वरूप में नहीं था।
अमेरिकी सेना की मध्य कमान ने कहा कि उसने द्वीप पर लक्षित ठिकानों पर 90 मिनट तक हवाई हमले किए। उसने कहा, ‘‘इन हमलों से होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों पर हमला करने की ईरान की क्षमता कमजोर हुई है।’’
एपी अमित अविनाश
अविनाश

Facebook


