President Donald Trump Latest News: ‘दो मिनट में ईरान को कर सकते हैं खत्म’… अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर दी धमकी, हमले को लेकर किया एक और बड़ा खुलासा

'दो मिनट में ईरान को कर सकते हैं खत्म'... अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक फिर दी धमकी, President Donald Trump Latest News

President Donald Trump Latest News: ‘दो मिनट में ईरान को कर सकते हैं खत्म’… अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर दी धमकी, हमले को लेकर किया एक और बड़ा खुलासा
Modified Date: March 20, 2026 / 12:07 am IST
Published Date: March 19, 2026 11:14 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ट्रंप बोले- “दो मिनट में ईरान को खत्म कर सकते हैं”
  • अमेरिका ने सेना भेजने से किया इनकार, लेकिन कड़े कदमों के संकेत
  • जापान ने भी ईरान को वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा बताया

वॉशिंगटन। President Donald Trump Latest News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा बयान दिया है। व्हाइट हाउस में जापान के प्रधानमंत्री के साथ बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका फिलहाल ईरान में सेना भेजने की योजना नहीं बना रहा है, लेकिन जरूरत पड़ने पर कड़े कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा।

President Donald Trump Latest News: ट्रंप ने कहा, “हम दो मिनट में ईरान को खत्म कर सकते हैं। ईरान दुनिया के लिए गंभीर खतरा है।” उन्होंने यह भी दावा किया कि जापान के प्रधानमंत्री उनके इस आकलन से सहमत हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वैश्विक तेल कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए अमेरिका हर जरूरी कदम उठाएगा। उन्होंने यहां तक कहा कि अमेरिका जब चाहे ईरान के खार्ग आइलैंड पर कब्जा कर सकता है।

ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि पहले हालात बेहतर थे, अर्थव्यवस्था मजबूत थी और तेल की कीमतें कम थीं, लेकिन ईरान की गतिविधियों को देखते हुए अमेरिका को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने कहा कि भले ही यह कदम कठिन था, लेकिन इससे दुनिया अधिक सुरक्षित होगी। इस दौरान जापान के प्रधानमंत्री ने भी मध्य पूर्व की स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा कि वैश्विक सुरक्षा माहौल चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। उन्होंने ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति न देने पर जोर दिया और क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता बताई। जापानी प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि मौजूदा हालात में मजबूत नेतृत्व की जरूरत है और उन्होंने ट्रंप की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वे वैश्विक शांति स्थापित करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ेंः


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।