राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूक्रेन के सेना प्रमुख को हटाया

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूक्रेन के सेना प्रमुख को हटाया

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूक्रेन के सेना प्रमुख को हटाया
Modified Date: July 22, 2026 / 08:50 am IST
Published Date: July 22, 2026 8:50 am IST

कीव, 22 जुलाई (एपी) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को देश के सेना प्रमुख जनरल ओलेक्सांद्र सिरिस्की को पद से हटा दिया।

सिरिस्की को पद से हटाने की मांग को लेकर राजधानी कीव समेत देश के कई शहरों में विरोध-प्रदर्शन के बाद ये घटनाक्रम सामने आया है।

यह जेलेंस्की द्वारा जनता के दबाव में किया गया दूसरा बड़ा बदलाव है। इससे पहले पिछली गर्मियों में हुए विरोध-प्रदर्शनों के कारण जेलेंस्की को एक ऐसा कानून वापस लेना पड़ा था जो यूक्रेन की भ्रष्टाचार-रोधी संस्थाओं को कथित तौर पर कमजोर करने वाला था।

सोशल मीडिया पर जारी एक बयान के मुताबिक, जेलेंस्की ने मिखाइलो द्रापाती को नया सेना प्रमुख नियुक्त किया है।

जेलेंस्की ने कहा, ‘‘हमारी एक ही साझा इच्छा है – दुश्मन पर जीत हासिल करना और मोर्चे पर ऐसे हालात बनाना और रूस पर ऐसा दबाव डालना जिससे रूस शांति के लिए मजबूर हो जाए।’’

यूक्रेनी नेता ने कहा कि उन्होंने यह फैसला सैन्य कमांडरों के साथ कई बैठकों के बाद लिया है।

एपी शफीक सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में