पुतिन ने ईरान के नये सर्वोच्च नेता को बधाई दी, तेहरान को अटूट समर्थन देने की बात कही
पुतिन ने ईरान के नये सर्वोच्च नेता को बधाई दी, तेहरान को अटूट समर्थन देने की बात कही
(विनय शुक्ला)
मॉस्को, नौ मार्च (भाषा) रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के नये सर्वोच्च नेता चुने गए अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई को सोमवार को बधाई दी और तेहरान को मॉस्को के अटूट समर्थन और एकजुटता की पुष्टि की।
ईरानी सरकारी टेलीविजन ने सोमवार को यह जानकारी दी कि ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा को 88 सदस्यीय विशेषज्ञ सभा द्वारा उनका उत्तराधिकारी नियुक्त किया गया है।
पुतिन ने क्रेमलिन की वेबसाइट पर पोस्ट किये गए एक संदेश में कहा, ‘‘ऐसे समय में जब ईरान सशस्त्र आक्रमण का सामना कर रहा है, इस उच्च पद पर आपका कार्यकाल बेशक महान साहस और समर्पण की मांग करेगा। मुझे विश्वास है कि आप अपने पिता के कार्यों को सम्मानपूर्वक आगे बढ़ाएंगे और गंभीर चुनौतियों का सामना करते हुए ईरानी जनता को एकजुट करेंगे।’’
पुतिन ने कहा, ‘‘मैं अपनी ओर से तेहरान के प्रति अपने अटूट समर्थन और अपने ईरानी मित्रों के साथ एकजुटता की पुष्टि करना चाहता हूं। रूस इस्लामी गणराज्य का एक विश्वसनीय सहयोगी रहा है और रहेगा।’’
भाषा सुभाष नरेश
नरेश

Facebook


