Qatar Gas Plant Explosion: फैक्टरी में मचा कोहराम, कुछ ही पलों में बदल गई कई जिंदगियां, देखते ही देखते बिछ गई गई लाशें, जानकर कांप उठेंगे आप

Qatar Gas Plant Explosion: फैक्टरी में मचा कोहराम, कुछ ही पलों में बदल गई कई जिंदगियां, देखते ही देखते बिछ गई गई लाशें, जानकर कांप उठेंगे आप

Qatar Gas Plant Explosion: फैक्टरी में मचा कोहराम, कुछ ही पलों में बदल गई कई जिंदगियां, देखते ही देखते बिछ गई गई लाशें, जानकर कांप उठेंगे आप

Qatar Gas Plant Explosion | Photo Credit: AI

Modified Date: June 23, 2026 / 07:08 am IST
Published Date: June 23, 2026 7:08 am IST
HIGHLIGHTS
  • गैस संयंत्र में ऑपरेशन के दौरान विस्फोट
  • धमाके में मारे गए 13 लोग
  • शवों को भारत भेजने और परिवारों को सहयोग का आश्वासन

दुबई: Qatar Gas Plant Explosion कतर के रास लाफान औद्योगिक शहर में एक फैक्टरी में हुए धमाके में मारे गए 13 लोगों में 12 भारतीय शामिल हैं। (Qatar Fire Incident) अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “कतर के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि रविवार रात रास लाफान में हुए हादसे में 12 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई।”

Qatar Gas Plant Explosion पोस्ट में कतर के अधिकारियों के हवासे कहा गया है कि धमाके में घायल लोगों का उचित इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर है। इसमें कहा गया है, “दूतावास इस घटना से प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों को हर संभव मदद मुहैया कराने के लिए कतर के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। इसमें यह सुनिश्चित करना भी शामिल है कि मृतकों के शव जल्द से जल्द भारत भेजे जाएं।”

इससे पहले, कतर के ऊर्जा मंत्री साद बिन शेरिदा अल-काबी ने संवाददाताओं से कहा था कि धमाके में भारतीय और पाकिस्तानी मूल के 13 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कतर के गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रास लाफान औद्योगिक शहर में रविवार शाम बरजान स्थानीय गैस आपूर्ति संयंत्र में परिचालन के दौरान आई “तकनीकी गड़बड़ी” के कारण हुए धमाके और उसके बाद लगी आग में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 66 अन्य घायल हो गए।

मंत्रालय ने कहा कि सुरक्षा अधिकारियों ने रास लाफान में आपातकालीन प्रतिक्रिया दलों के साथ मिलकर तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। उसने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मौके पर राहत एवं बचाव अभियान पूरा कर लिया गया है। मंत्रालय ने कहा कि अधिकारी घटना के सटीक तकनीकी कारणों का पता लगाने और उससे जुड़ी सभी परिस्थितियों का ब्यौरा जुटाने के लिए जांच में जुट गए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि दुर्घटना के कारण कोई रिसाव नहीं हुआ और इससे आसपास के लोगों की सुरक्षा या पर्यावरण को कोई खतरा नहीं है। इससे पहले, कतरएनर्जी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अल-काबी ने बताया था कि रविवार शाम रास लाफान औद्योगिक शहर में बरजान स्थानीय गैस आपूर्ति संयंत्र में हुए धमाके और उसके बाद लगी आग में 66 लोग घायल हो गए।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।