लंदन, 21 मई (एपी) सार्वजनिक किए गए गोपनीय दस्तावेजों से संकेत मिलता है कि ब्रिटेन की तत्कालीन महारानी एलिजाबेथ द्वितीय पूर्व राजकुमार एंड्रयू को देश का व्यापार दूत नियुक्त करना चाहती थीं।
ब्रिटेन की सरकार ने एंड्रयू की नियुक्ति से संबंधित गोपनीय दस्तावेज बृहस्पतिवार को जारी किए। कुछ सांसदों द्वारा मौजूदा महाराजा चार्ल्स तृतीय के भाई पर जेफ्री एप्स्टीन के साथ अपनी दोस्ती को राष्ट्र से ऊपर रखने का आरोप लगाए जाने के कुछ ही महीनों बाद यह कदम उठाया गया।
ब्रिटेन के व्यापारिक संगठन के प्रमुख ने एक पत्र में लिखा,‘‘ महारानी चाहती हैं कि ड्यूक ऑफ यॉर्क राष्ट्रीय हितों को बढ़ावा देने में प्रमुख भूमिका निभाएं।’’
एक अन्य दस्तावेज़, जो दुनिया भर में ब्रिटेन के व्यापार कर्मियों को भेजा गया सरकारी ज्ञापन है, में एंड्रयू के संदर्भ में कहा है कि ‘‘महामहिम की सार्वजनिक छवि’’ के लिए ‘‘सावधानीपूर्वक और कभी-कभी सख्त मीडिया प्रबंधन’’ की आवश्यकता होगी।
इससे पूर्व धारणा की पुष्टि होगी कि एलिजाबेथ द्वितीय अपने बेटे के प्रति नरम रुख रखती थीं और संभवतः एंड्रयू के एप्स्टीन से संबंध के आरोपों ने उनके निर्णय को प्रभावित किया होगा।
एपी धीरज अविनाश
अविनाश