रेप के आरोपी ने अपने आप को निर्दोष साबित करने अदालत में उतार दी पैंट

Ads

रेप के आरोपी ने अपने आप को निर्दोष साबित करने अदालत में उतार दी पैंट

  •  
  • Publish Date - May 28, 2018 / 08:00 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

अमेरिका। अपने आप को निर्दोष साबित करने के लिए आरोपी ने भरी अदालत में पैंट उतार दी।  ये वाकया अमेरिका का है, जहां बलात्कार के आरोपी ने खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए ऐसा कदम उठाया।

ये भी पढ़े –इस बड़ी कंपनी की सीईओ बनना चाहती हैं हिलेरी क्लिंटन

आपको बता दें कि ये घटना अमेरिका के कनेक्टिकट का है। जिस आदमी ने अपने प्राइवेट पार्ट दिखा कर स्वयं को बरी करवाया दरअसल उस  शख्स पर साल 2012 में एक महिला का बलात्कार करने का आरोप था। महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि जिस आदमी ने उनका रेप किया वह एक अश्वेत था जिसके प्राइवेट पार्ट का रंग बाकी शरीर की तुलना में हल्का था।

ये भी पढ़े –देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने वाली है हमारी सरकार -बृजमोहन

 बताया जा रहा है की आरोपी के वकील पहले सिर्फ फोटो दिखाना चाहते थे लेकिन फोटो को कोर्ट में सबूत नहीं मानने के कारण उसके वकील ने बड़ी मुश्किल से उसे तैयार किया कि  जब तक वे प्राइवेट पार्ट नहीं दिखाएंगे, वे बरी नहीं हो सकते। जब आरोपी व्यक्ति को समझ आ गया कि यही एक रास्ता है तो उसने  6 सदस्यों वाली जूरी के सामने  3 से 5 सेकंड की प्रक्रिया में अपने आपको निर्दोष साबित किया । आपको बता दें कि इस शख्स को घर में जबरन घुसकर 10 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न का दोषी करार दिया गया है। जिस पर  65 साल की जेल की सजा सुनाई गयी थी। 

वेब डेस्क IBC24