कोरोना: एक दिन में रिकॉर्ड 1,159 लोगों की मौत से इस देश की सरकार की फिर बढ़ी चिंता, लगाया गया लॉकडाउन
प्रशासन ने मॉस्को में कामकाज पर 11 दिनों की पाबंदी लागू की ताकि अधिक से अधिक लोग घरों में रहें और वायरस को फैलने से रोका जा सके।
मॉस्को, (एपी) रूस में कोविड-19 के मामलों में लगातार हो रही भारी वृद्धि के बीच बृहस्पतिवार को प्रशासन ने मॉस्को में कामकाज पर 11 दिनों की पाबंदी लागू की ताकि अधिक से अधिक लोग घरों में रहें और वायरस को फैलने से रोका जा सके।
यह भी पढ़ें: कांकेर मेडिकल कॉलेज को 100 सीटों के लिए NMC की मिली सशर्त मंजूरी, कोरबा व महासमुंद का एप्लीकेशन हुआ अमान्य
सरकारी कोरोना वायरस कार्यबल ने बताया कि 24 घंटों में 1,159 लोगों की मौत संक्रमण से हुई, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 235,057 हो गई। देश में महामारी फैलने के बाद से एक दिन में मौत के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। इसके अलावा बृहस्पतिवार को संक्रमण के 40,096 नए मामले सामने आए हैं।
यह भी पढ़ें: आदिवासी महोत्सव…क्यों रुठी बीजेपी..आरोप-प्रत्यारोप करने और सवाल उठाने से किसे क्या हासिल होगा?
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संक्रमण की रोकथाम के लिये 30 अक्टूबर से सात नवंबर के बीच कामकाज पर पाबंदी का आदेश दिया था। इस दौरान अधिकतर सरकारी संगठन तथा निजी व्यापार बंद करने का प्रावधान है। उन्होंने अत्यधिक प्रभावित क्षेत्रों से जल्द से जल्द इसे लागू करने के लिये प्रोत्साहित किया था। कुछ क्षेत्रों ने इस सप्ताह की शुरुआत में इसे लागू कर दिया था।
यह भी पढ़ें: प्रचार थमा…खेला अभी बाकी है! प्रचार के युद्ध में किसको बढ़त मिली और आखिरी वक्त में कौन बदलेगा पासा?
बृहस्पतिवार के बाद मॉस्को में स्कूल, जिम, मनोरंजन स्थल अरैर अधिकतर स्टोर बंद रहेंगे जबकि रेस्त्रां और कैफे से खाना घर ले जाने की छूट रहेगी। बंदी के दौरान आवश्यक वस्तुएं और राशन का सामान बेचने वाले स्टोर और दवा दुकानों को खोले रखने की अनुमति रहेगी।
यह भी पढ़ें: सीएम की नाराजगी की बावजूद नहीं हो सकी राजधानी की सड़कों की मरम्मत, नाकाम रही PWD, नगर निगम और CPA

Facebook


