प्रशिक्षण मिशन के दौरान रूस का बमवर्षक विमान दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के छह सदस्यों की मौत
प्रशिक्षण मिशन के दौरान रूस का बमवर्षक विमान दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के छह सदस्यों की मौत
मॉस्को, 29 सितंबर (एपी) रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से में मंगलवार को परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम एक बमवर्षक विमान प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक दल के छह सदस्यों की मौत हो गई। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि टीयू-95 बमवर्षक विमान अमूर क्षेत्र के एक निर्जन इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उसने बताया कि चालक दल का एक सदस्य हादसे में बच गया, लेकिन घायल होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंत्रालय के बयान में कहा गया कि बमवर्षक विमान में हथियार नहीं थे। मंत्रालय ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांचकर्ताओं की एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।
एपी आशीष अमित
अमित

Facebook


