यूक्रेन पर दागा गया रूसी ड्रोन रोमानिया में आवासीय इमारत से टकराया, दो लोग घायल

यूक्रेन पर दागा गया रूसी ड्रोन रोमानिया में आवासीय इमारत से टकराया, दो लोग घायल

यूक्रेन पर दागा गया रूसी ड्रोन रोमानिया में आवासीय इमारत से टकराया, दो लोग घायल
Modified Date: May 29, 2026 / 10:47 am IST
Published Date: May 29, 2026 10:47 am IST

बुखारेस्ट, 29 मई (एपी) यूक्रेन पर बृहस्पतिवार रात भर किए गए लगातार हमलों के दौरान एक रूसी ड्रोन पूर्वी रोमानिया की एक आवासीय इमारत से टकरा गया, जिससे दो लोग घायल हो गए। रोमानिया के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

रोमानिया के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि देश की हवाई सीमा में रडार पर दिखाई दिया यह ड्रोन गलाती शहर की एक इमारत की छत से टकरा गया, जिसके बाद वहां आग लग गई। घटना में दो लोगों को मामूली चोटें आईं और कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

डेन्यूब नदी के किनारे बसा गलाती शहर मोल्दोवा और यूक्रेन की सीमाओं के पूर्व में स्थित है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं।

इस घटना के बाद रोमानिया की सेना ने दो एफ-16 लड़ाकू विमान और एक हेलीकॉप्टर तैनात किया। प्रभावित इलाकों के निवासियों को चेतावनी संदेश भी भेजे गए।

रूस, यूक्रेन की विद्युत संरचनाओं को तबाह करने और शहरों को निशाना बनाने के लिए लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है।

एपी खारी सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में