रूसी ध्वज वाला टैंकर भीषण आग लगने के बाद लीबिया के तट के पास डूबा

Ads

रूसी ध्वज वाला टैंकर भीषण आग लगने के बाद लीबिया के तट के पास डूबा

  •  
  • Publish Date - March 4, 2026 / 08:27 PM IST,
    Updated On - March 4, 2026 / 08:27 PM IST

काहिरा, चार मार्च (एपी) तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) ले जा रहा रूसी ध्वज वाला एक टैंकर भूमध्य सागर में लीबिया के तट के पास विस्फोट और आग लगने के बाद डूब गया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह टैंकर पश्चिमी प्रतिबंधों के दायरे में था और संदेह है कि यह रूस के गुप्त ऊर्जा टैंकर के बेड़े का हिस्सा था, जो यूक्रेन युद्ध को लेकर मॉस्को पर लगाए गए प्रतिबंधों को दरकिनार करने की कोशिश कर रहा था। विस्फोट का कारण तत्काल पता नहीं चल सका है।

लीबियाई समुद्री प्राधिकरण के अनुसार, मंगलवार को ‘आर्कटिक मेटागाज’ नामक एलएनजी पोत पर ‘अचानक विस्फोट हुआ, जिसके बाद भीषण आग लग गई’। इसने बताया कि दुर्घटना के समय यह यह टैंकर लीबिया के सिरते शहर के तट से लगभग 240 किलोमीटर (150 मील) दूर था।

एक बयान में कहा गया है कि 61,000 टन एलएनजी ले जा रहा टैंकर लीबिया और माल्टा के बीच ‘पूरी तरह से डूब गया’। बयान में यह भी कहा गया है कि चालक दल के सभी 30 सदस्यों को बचा लिया गया और वे लीबिया के शहर बेनगाजी की ओर जा रहे एक अन्य जहाज पर सवार हो गए।

एपी

शुभम सुभाष

सुभाष