सऊदी अरब ने यमन में हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले मोखा हवाई अड्डे पर हवाई हमले किए

सऊदी अरब ने यमन में हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले मोखा हवाई अड्डे पर हवाई हमले किए

सऊदी अरब ने यमन में हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले मोखा हवाई अड्डे पर हवाई हमले किए
Modified Date: September 11, 2026 / 03:32 pm IST
Published Date: September 11, 2026 3:32 pm IST

काहिरा, 11 सितंबर (भाषा) सऊदी अरब ने यमन में विद्रोहियों के कब्जे वाले मोखा हवाई अड्डे पर शुक्रवार को हवाई हमले किए। ईरान समर्थित हूती प्रसारक की खबर में यह जानकारी दी गई।

इससे एक दिन पहले हूती विद्रोही लाल सागर में एक प्रमुख बंदरगाह शहर में दाखिल होने के बाद सामरिक रूप से महत्वपूर्ण बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के करीब पहुंच गए थे।

हूती विद्रोहियों के आगे बढ़ने से होर्मुज जलडमरुमध्य के एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक मार्ग बाब अल मंदेब पर वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही को लेकर खतरा पैदा हो गया है।

इससे पहले, दिन में ईरान सरकार ने यमन में सऊदी अरब की नाकाबंदी खत्म करने की अपील की और अपने सहयोगी हूती विद्रोहियों का पुरजोर समर्थन किया था।

हूती विद्रोहियों के बंदरगाह के करीब पहुंचने के बाद अपने पहले बयान में ईरान के विदेश मंत्रालय ने सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच वार्ता की भी अपील की।

एपी जोहेब दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में