क्रोएशिया के स्कूल में हमले में दो लोग घायल; आरोपी हिरासत में

क्रोएशिया के स्कूल में हमले में दो लोग घायल; आरोपी हिरासत में

क्रोएशिया के स्कूल में हमले में दो लोग घायल; आरोपी हिरासत में
Modified Date: September 11, 2026 / 03:01 pm IST
Published Date: September 11, 2026 3:01 pm IST

जगरेब (क्रोएशिया), 11 सितंबर (एपी) क्रोएशिया की राजधानी जगरेब के उच्च विद्यालय में शुक्रवार को एक छात्र ने दूसरे छात्र और एक सफाई कर्मचारी को धारदार वस्तु से घायल कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है। क्रोएशिया के शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि आरोपी ने हमले में एक धारदार वस्तु का इस्तेमाल किया।

अधिकारियों ने बताया कि हमले में घायल छात्र के शरीर पर कई वार किए गए थे। छात्र की सर्जरी की गई और उसकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं, स्कूल के एक कर्मचारी का चेहरा जख्मी हो गया।

समाचार पोर्टल ‘इंडेक्स’ के अनुसार यह हमला बृहस्पतिवार को दोनों छात्रों के बीच विवाद के बाद हुआ। घटनास्थल के वीडियो में पुलिस की जांच के दौरान इमारत की घेराबंदी की गई दिखाई दे रही है।

दिसंबर 2024 में चाकू लेकर एक पूर्व छात्र जगरेब के एक स्कूल में घुस गया था। उसने सात साल की एक बच्ची की चाकू मारकर हत्या कर दी थी और तीन अन्य बच्चों तथा उनके शिक्षक को घायल कर दिया था। मामले में उसे दोषी ठहराया गया और 50 साल की जेल की सजा सुनाई गई। इस हमले के बाद जगरेब और अन्य जगहों के स्कूलों ने अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात करने शुरू कर दिए।

एपी आशीष मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में