सऊदी अरब की सख्ती, मुसलमान बनने के लिए दबाव डालने वाले नागरिक की गिरफ्तारी के आदेश

सऊदी अरब की सख्ती, मुसलमान बनने के लिए दबाव डालने वाले नागरिक की गिरफ्तारी के आदेश

सऊदी अरब की सख्ती, मुसलमान बनने के लिए दबाव डालने वाले नागरिक की गिरफ्तारी के आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: May 7, 2020 3:51 am IST

दुबई। सऊदी अरब प्रशासन ने एक गैर-मुस्लिम एशियाई प्रवासी से अपशब्द कहने और इस्लाम धर्म (Islam) अपनाने के लिए जोर डालने के आरोप में एक नागरिक को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है । 

पढ़ें- दो महाशक्तियों के बीच बढ़ा तनाव, चीन के जंगी जहाजों ने किया युद्ध का अभ्‍यास,…

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया था जिसमें अरबी भाषा में एक शख्स प्रवासी को इस्लाम ना अपनाने और रोजा ना रखने के लिए अपमानित करता है। वीडियो में जो शख्स दिखता है, वह अरबी भाषा नहीं जानता है जबकि अरबी में बोलने वाला शख्स वीडियो क्लिप में नजर नहीं आता है।

पढ़ें- चीन की शर्मनाक हरकत: मित्र देश पाकिस्तान को महिलाओं के अंडरवियर से

पब्लिक प्रॉसिक्यूशन से जुड़े एक निगरानी केंद्र ने वीडियो के कंटेंट की जांच की जिसके बाद कार्रवाई के आदेश दिए गए। वीडियो में सऊदी नागरिक एशियाई शख्स के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते नजर आता है और उसे इस्लाम अपनाने के लिए भी कहता है।

पढ़ें- इजरायल के बाद इटली का दावा, वैज्ञानिकों ने तैयार किया कोरोना वैक्सी…

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (एमबीएस) लगातार अपने किंगडम की छवि सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले कुछ सालों में उन्होंने कई ऐसे कदम उठाए हैं जिनसे रूढ़िवादी सऊदी की छवि उदार नजर आए। 


लेखक के बारे में