उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में बारिश से जुड़ी घटनाओं में सात लोगों की मौत

Ads

उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में बारिश से जुड़ी घटनाओं में सात लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 14, 2026 / 09:05 PM IST,
    Updated On - June 14, 2026 / 09:05 PM IST

पेशावर, 14 जून (भाषा) उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश से जुड़ी घटनाओं में दो बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई तथा 33 लोग घायल हो गए। आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) के अनुसार, बन्नू, शांगला और मानसेहरा ज़िलों में भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने के कारण छत और दीवारें ढह गईं, जिससे चार पुरुषों, दो बच्चों और एक महिला की मौत हो गई।

पीडीएमए की रिपोर्ट के मुताबिक, इन घटनाओं में कम से कम 33 लोग घायल हुए हैं।

इसके साथ ही पीडीएमए ने प्रांत के ऊपरी इलाकों में हिमनद झील के फटने से बाढ़ की चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार, बढ़ते तापमान और लगातार हो रही बारिश के कारण हिमनद तेजी से पिघल रहे हैं, जिससे अचानक बाढ़ आने की आशंका बढ़ गई है।

पीडीएमए ने लोगों से नदी किनारे और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

अधिकारियों ने जिला प्रशासन को संवेदनशील इलाकों की लगातार निगरानी करने और जोखिम वाले क्षेत्रों में समय पर चेतावनी जारी करने के साथ निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

भाषा

प्रचेता सुरेश

सुरेश