BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

हवा के मंद पड़ने से लॉस एंजिलिस क्षेत्र के लिए भीषण आग की चेतावनी वापस ली गई

हवा के मंद पड़ने से लॉस एंजिलिस क्षेत्र के लिए भीषण आग की चेतावनी वापस ली गई

हवा के मंद पड़ने से लॉस एंजिलिस क्षेत्र के लिए भीषण आग की चेतावनी वापस ली गई
Bhasha
Published: 15 Jan 2025 | 11:30 amModified: 15 Jan 2025 | 11:30 am

लॉस एंजिलिस, 15 जनवरी (एपी) हवा के मंद पड़ने से मंगलवार को लॉस एंजिलिस क्षेत्र में लगी दो बड़ी आग पर काबू पाने में जुटे अग्निशमन कर्मियों के लिए थोड़ी राहत रही। वहीं, राष्ट्रीय मौसम सेवा ने आग से संबंधित गंभीर मौसम संबंधी चेतावनी को अगले दिन की सुबह तक के लिए वापस ले लिया।

मौसम का पूर्वानुमान जारी करने वाले अधिकारियों ने कहा कि शाम को हवाएं खतरे के स्तर से नीचे थीं, लेकिन रात में उनके तेज होने की और आग भड़कने की आशंका है। बुधवार दोपहर तक मध्य कैलिफोर्निया से लेकर मैक्सिको की सीमा तक उच्च स्तर की चेतावनियां प्रभावी रहीं।

मंगलवार को हवाएं तेज हो गईं, लेकिन अनुमान के मुताबिक हवाएं तूफान के स्तर तक नहीं पहुंचीं। हालांकि अधिकारियों ने कहा कि खतरा अभी टला नहीं है।

लॉस एंजिलिस में राष्ट्रीय मौसम सेवा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुख्य संदेश: हम अब भी खतरे से बाहर नहीं हैं। हवाएं आज मंद रहीं, लेकिन आज रात और कल का दिन महत्वपूर्ण है क्योंकि हवाओं के तेज होने की संभावना है।’’

‘सांता एना’ हवाओं के पिछले सप्ताह की तरह शक्तिशाली होने की उम्मीद नहीं है, लेकिन ये हवाएं मीलों दूर चिंगारी अपने साथ उड़ा कर ले जा सकती हैं और उस क्षेत्र में नयी आग भड़का सकती हैं। आग लगने की घटनाओं में क्षेत्र में अब तक 25 लोग मारे जा चुके हैं।

अग्निशमन अधिकारियों ने ‘पैलिसेड्स फायर’ (पैलिसेड्स इलाके में लगी आग को बुझाने) पर अधिक प्रगति की। कैलिफोर्निया अग्निशमन अभियान खंड के प्रमुख क्रिश्चियन लिट्ज ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया और आग की कोई नयी लपट को उठते हुए नहीं देखा। हालांकि आग अभी खत्म नहीं हुई है।

लगभग 90,000 घरों की बिजली गुल है, क्योंकि बिजली कंपनियों ने आग भड़कने की आशंका के मद्देनजर बिजली आपूर्ति बंद कर दी है।

स्थानीय निवासियों को किसी भी अनहोनी से बचने के लिए सतर्क रहने, बाहर के माहौल, आसमान पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है और सूचना मिलते ही जगह खाली करने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

वहीं, लॉस एंजिलिस पुलिस प्रमुख जिम मैकडोनेल ने कहा कि पुलिस ने लूटपाट, आग वाले इलाकों में ड्रोन उड़ाने, कर्फ्यू का उल्लंघन करने और अन्य अपराधों के लिए लगभग 50 लोगों को गिरफ्तार किया है। लॉस एंजिलिस पुलिस के प्रमुख जिम मैकडॉनेल ने बताया कि इनमें से तीन लोगों को आगजनी के संदेह में गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को छोटी-मोटी आग लगाते हुए देखा गया था, जिसे तुरंत बुझा दिया गया।

सबसे बड़ी चिंता तेज हवाओं से होने वाला खतरा बनी रही। कनाडा और मैक्सिको से आए अग्निशामकों की मदद से, आग लगने की संभावना या आग लगने की नयी घटना पर काबू पाने के लिए कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

लॉस एंजिलिस शहर की अग्निशमन प्रमुख क्रिस्टिन क्राउली ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जीवन के लिए खतरा पैदा करने वाली, विनाशकारी और तेज हवाएं पहले से ही चल रही हैं।’’

सदर्न कैलिफोर्निया का अधिकांश हिस्सा आग से प्रभावित है। सैन डिएगो से लेकर लॉस एंजिलिस के सुदूर उत्तरी भाग तक 482 किलोमीटर के क्षेत्र में कर्मचारी ‘हाई अलर्ट’ पर हैं।

पूर्वानुमान जताने वाले अधिकारियों ने कहा कि सबसे बड़ा खतरा लॉस एंजिलिस के उत्तर में अंतर्देशीय क्षेत्रों में है, जिसमें घनी आबादी वाले थाउजेंड ओक्स, नॉर्थरिज और सिमी वैली शामिल हैं जहां 3,00,000 से अधिक लोग रहते हैं।

मौसम विज्ञानी एरियल कोहेन ने कहा कि शाम को और बुधवार को हवाओं के तेज होने और फिर इनके मंद होने का अनुमान है। मध्य कैलिफोर्निया से लेकर मैक्सिको की सीमा तक बुधवार तक के लिए उच्च स्तर की चेतावनियां जारी रहेंगी।

लॉस एंजिलिस की मेयर कैरेन बास ने कहा कि उन्होंने आग से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया।

लॉस एंजिलिस काउंटी के अग्निशमन प्रमुख एंथनी मैरोन ने चेतावनी दी कि अगर हवा की गति 112 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हुई तो ‘‘आग पर काबू पाना और मुश्किल हो जाएगा।’’

इस संकट के कारण हॉलीवुड में होने वाले कई पुरस्कार समारोहों को आगे के लिए टाल दिया गया है। ‘ऑस्कर’ के लिए नामांकन दो बार टाला गया और संभावित तिथि की घोषणा किए बिना कुछ संगठनों ने भी अपने पुरस्कार समारोहों को टाल दिया है।

एपी

सुरभि वैभव

वैभव

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: हवा के मंद पड़ने से लॉस एंजिलिस क्षेत्र के लिए भीषण आग की चेतावनी वापस ली गई

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
खबर यूएई भारतीय पायलट स्थिति

खबर यूएई भारतीय पायलट स्थिति

01 Oct 2026 | 7:37 pm
‘फ्लाईदुबई’ उडान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश के आरोपी के प्रत्यर्पण की मांग करेंगे: इजराइल

‘फ्लाईदुबई’ उडान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश के आरोपी के प्रत्यर्पण की मांग करेंगे: इजराइल

01 Oct 2026 | 7:16 pm
यूएई ने विमान को हवा में दुर्घटनाग्रस्त करने के ‘प्रयास’ की जांच शुरू की

यूएई ने विमान को हवा में दुर्घटनाग्रस्त करने के ‘प्रयास’ की जांच शुरू की

01 Oct 2026 | 7:11 pm
अधिकतर अमेरिकियों ने बढ़ती महंगाई के लिए ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया : एपी-एनओआरसी सर्वेक्षण

अधिकतर अमेरिकियों ने बढ़ती महंगाई के लिए ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया : एपी-एनओआरसी सर्वेक्षण

01 Oct 2026 | 5:45 pm
भूजल घटने से धंस रहे दुनिया के शहर, लेकिन प्रक्रिया को रोका जा सकता है : अध्ययन

भूजल घटने से धंस रहे दुनिया के शहर, लेकिन प्रक्रिया को रोका जा सकता है : अध्ययन

01 Oct 2026 | 5:06 pm
रोजमर्रा के कामों के लिए एआई एजेंट पर जोर दे रही मेटा, निजता को लेकर सवाल

रोजमर्रा के कामों के लिए एआई एजेंट पर जोर दे रही मेटा, निजता को लेकर सवाल

01 Oct 2026 | 4:49 pm
फ्लाईदुबई विमान की घटना के बाद चालक दल से जुड़े विमान अपहरण के पुराने मामले फिर चर्चा में

फ्लाईदुबई विमान की घटना के बाद चालक दल से जुड़े विमान अपहरण के पुराने मामले फिर चर्चा में

01 Oct 2026 | 4:30 pm
इजराइल जा रही फ्लाईदुबई उड़ान में हमले की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी

इजराइल जा रही फ्लाईदुबई उड़ान में हमले की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी

01 Oct 2026 | 4:13 pm