सिंह ने वैश्विक दक्षिण की जरूरतों के मुताबिक भविष्य के लिए तैयार राष्ट्रमंडल का आह्वान किया

सिंह ने वैश्विक दक्षिण की जरूरतों के मुताबिक भविष्य के लिए तैयार राष्ट्रमंडल का आह्वान किया

सिंह ने वैश्विक दक्षिण की जरूरतों के मुताबिक भविष्य के लिए तैयार राष्ट्रमंडल का आह्वान किया
Modified Date: March 8, 2026 / 09:53 pm IST
Published Date: March 8, 2026 9:53 pm IST

(अदिति खन्ना)

लंदन, आठ मार्च (भाषा) भारत के विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने रविवार को एक नए प्रारूप वाले, भविष्य के लिए तैयार राष्ट्रमंडल का आह्वान किया जो सदस्यों के लिए ठोस लाभ प्रदान करे और वैश्विक दक्षिण की जरूरतों पर जोर दे।

सिंह लंदन में आयोजित 26वीं राष्ट्रमंडल विदेश मंत्रियों की बैठक (सीएफएएमएम) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसमें ‘रणनीतिक अवसर के क्षण में राष्ट्रमंडल’ विषय पर 56 सदस्य देशों के विदेश मंत्री एक साथ आ रहे हैं।

सिंह ने दिन की शुरुआत लैंकेस्टर हाउस में आयोजित सीएफएएमएम26 मंत्रियों की बैठक में भाग लेकर की। यह बैठक ईरान पर अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों की पृष्ठभूमि में हुई।

सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मैंने एक सुधारित, भविष्य के लिए तैयार राष्ट्रमंडल का आह्वान किया है जो सदस्यों के लिए ठोस लाभ प्रदान करे, वैश्विक दक्षिण की जरूरतों पर जोर दे और डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे, विकास के लिए एआई, आपदा से निपटने की क्षमता और आर्थिक विकास में सहयोग को उजागर करे।”

बैठक की शुरुआत बंद कमरे में हुई चर्चाओं से हुई, जिसमें संवाद का मुख्य उद्देश्य “तेजी से बदलते अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य” में संगठन की भूमिका पर ध्यान केंद्रित करना और “खंडित वैश्विक जलवायु के सामने अवसरों को खोलने के लिए प्रभावशाली और परिवर्तनकारी समाधानों” का पता लगाना था।

ब्रिटेन की विदेश मंत्री यवेट कूपर ने अपने स्वागत भाषण में कहा, “हमारा राष्ट्रों का परिवार ऐसे समय में ब्रिटेन में एकत्रित हुआ है जब चारों ओर बहुत अनिश्चितता और अस्थिरता का माहौल है; ऐसे में हमारा एक साथ आना अत्यंत महत्वपूर्ण है।”

भाषा प्रशांत नरेश

नरेश


लेखक के बारे में