अम्मान, नौ जुलाई (एपी) पश्चिम एशिया में ईरान के जवाबी हमलों के बीच बृहस्पतिवार को जॉर्डन में मिसाइल के प्रति सतर्क करने के लिए सायरन बजे।
ईरान ने अमेरिकी हवाई हमलों के जवाब में पश्चिम एशियाई देशों पर हमले किए हैं।
जॉर्डन की मीडिया ने कहा कि राजधानी अम्मान के अलावा दूसरी जगहों पर भी सायरन की आवाज सुनाई दी है।
हालांकि अधिकारियों की ओर से इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।
एपी जोहेब अविनाश
अविनाश