तिरुवनंतपुरम के सरकारी स्कूल की छत गिरने पर शिवनकुट्टी ने नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया

Ads

तिरुवनंतपुरम के सरकारी स्कूल की छत गिरने पर शिवनकुट्टी ने नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया

  •  
  • Publish Date - June 2, 2026 / 01:10 PM IST,
    Updated On - June 2, 2026 / 01:10 PM IST

तिरुवनंतपुरम, दो जून (भाषा) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता वी. शिवनकुट्टी ने अट्टाकुलंगरा स्थित एक सरकारी स्कूल परिसर में भवन की छत गिरने की घटना के लिए मंगलवार को नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया।

शिवनकुट्टी ने इस घटना को “दुर्भाग्यपूर्ण” बताते हुए आरोप लगाया कि स्कूल परिसर को फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करने में नगर निगम की ओर से ‘‘चूक’’ हुई है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि यह पता लगाने के लिए मामले की जांच होनी चाहिए कि नगर निगम की ओर से कथित लापरवाही कैसे हुई।

उन्होंने कहा, “राहत की बात रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।”

यह हादसा सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ, जब कक्षाएं समाप्त हो चुकी थीं और स्कूल परिसर खाली था।

विद्यालय परिसर में स्थित सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) कार्यालय की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हालांकि, घटना के समय भवन के भीतर कोई नहीं था।

स्कूल परिसर में स्थित इस कार्यालय में करीब 30 कर्मचारी कार्यरत हैं।

भाषा खारी मनीषा

मनीषा