फ्रांस में ‘स्काइडाइविंग’ विमान दुर्घटनाग्रस्त, 11 लोगों की मौत
फ्रांस में ‘स्काइडाइविंग’ विमान दुर्घटनाग्रस्त, 11 लोगों की मौत
नैंसी (फ्रांस), 28 जून (एपी) उत्तर-पूर्वी फ्रांस में रविवार को ‘स्काइडाइविंग’ में इस्तेमाल होने वाला एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे इसमें सवार सभी 11 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
मर्थ-ए-मोसेल क्षेत्र के अधिकारी यवेस सेगुई ने दुर्घटनास्थल के पास पत्रकारों को बताया कि विमान स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न 11 बजे नैंसी शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवाओं के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और अधिकारी चश्मदीदों के बयान दर्ज कर रहे हैं।
एपी संतोष नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


