दक्षिण कोरिया और यूएनडीपी ने नेपाल को आपातकालीन राहत उपकरण प्रदान किए

Ads

दक्षिण कोरिया और यूएनडीपी ने नेपाल को आपातकालीन राहत उपकरण प्रदान किए

  •  
  • Publish Date - September 18, 2026 / 12:26 PM IST,
    Updated On - September 18, 2026 / 12:26 PM IST

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 18 सितंबर (भाषा) दक्षिण कोरिया और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) ने नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव कार्यों में मदद के लिए यहां के अधिकारियों को आपातकालीन राहत आपूर्ति और उपकरणों की आपूर्ति की है।

नेपाल बाढ़ में अब तक 1,400 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

कोरियाई दूतावास और यूएनडीपी ने बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम के दौरान नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) को ये उपकरण सौंपे।

रसुवा में आई बाढ़ के बाद राहत और बचाव कार्यों में नेपाली अधिकारियों की मदद के लिए कोरिया के एक आपदा राहत दल को भी तैनात किया गया।

एनडीआरआरएमए के एक प्रेस वक्तव्य के अनुसार, इस मदद में प्रभावित इलाकों में खोज और बचाव के आकलन में सहायता के लिए कैमरे वाले ड्रोन और 3केवीए का एक पोर्टेबल बैकअप पावर जनरेटर शामिल है।

यूएनडीपी ने एक बयान में कहा कि इससे प्रभावित इलाकों में अधिकारियों और अग्रिम मोर्चो पर काम करने वाले लोगों की क्षमता मज़बूत होगी।

भाषा वैभव मनीषा

मनीषा