श्रीलंका सरकार आम जनता के लिए मार्च से कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत करेगी

श्रीलंका सरकार आम जनता के लिए मार्च से कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत करेगी

श्रीलंका सरकार आम जनता के लिए मार्च से कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत करेगी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: February 8, 2021 12:21 pm IST

कोलंबो, आठ फरवरी (भाषा) श्रीलंका सरकार मार्च के पहले सप्ताह से आम जनता के लिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेगी। इस दौरान 60 साल से अधिक आयु वालों को प्राथमिकता मिलेगी। श्रीलंका की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा मंत्री सुदर्शनी फर्नांडोपुल्ले ने सोमवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका ने भारत की ओर से निशुल्क 50,000 कोविड-19 टीकों की खेप प्राप्त होने के बाद जनवरी अंत से अपने अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण शुरू किया था।

सुदर्शनी ने कहा कि अगले महीने से आम जनता के लिए कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस अभियान की शुरुआत 60 साल से अधिक आयु वाले लोगों के साथ की जाएगी। साथ ही 30 से 60 आयु वर्ग के कर्मचारियों को भी टीका लगाया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि अब तक पुलिस और सैन्यकर्मियों समेत 1,60,000 अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण किया गया है।

भाषा शफीक नरेश

नरेश


लेखक के बारे में