श्रीलंका खरीदेगा रूस में निर्मित स्पुतनिक-पांच टीके की 70 लाख खुराक

श्रीलंका खरीदेगा रूस में निर्मित स्पुतनिक-पांच टीके की 70 लाख खुराक

श्रीलंका खरीदेगा रूस में निर्मित स्पुतनिक-पांच टीके की 70 लाख खुराक
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: March 25, 2021 9:00 am IST

कोलंबो, 25 मार्च (एपी) श्रीलंका ने रूस में निर्मित कोविड-19 रोधी टीके स्पुतनिक-पांच की सत्तर लाख खुराक खरीदने का निर्णय लिया है।

श्रीलंका की सरकार का कहना है कि वह इसके लिए लगभग सात करोड़ अमेरिकी डॉलर का भुगतान करेगी।

श्रीलंका सरकार का लक्ष्य 1.4 करोड़ लोगों को टीका देने का है।

अब तक 8,50,000 लोगों को एस्ट्राजेनेका टीका दिया जा चुका है।

श्रीलंका सरकार ने कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए चीन में निर्मित सिनोफार्म टीके को भी मंजूरी दी है।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 91,017 है और 554 लोगों की जान जा चुकी है।

एपी यश मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में