स्टार्मर को मैंडलसन की नियुक्ति में ‘बदनामी के जोखिम’ की चेतावनी दी गयी थी: दस्तावेज

Ads

स्टार्मर को मैंडलसन की नियुक्ति में ‘बदनामी के जोखिम’ की चेतावनी दी गयी थी: दस्तावेज

  •  
  • Publish Date - March 11, 2026 / 09:32 PM IST,
    Updated On - March 11, 2026 / 09:32 PM IST

लंदन, 11 मार्च (एपी) ब्रिटिश सरकार द्वारा बुधवार को जारी किए गए दस्तावेजों से पता चलता है कि अधिकारियों का मानना ​​था कि यौन अपराधी जेफरी एप्स्टीन के साथ पीटर मैंडलसन के संबंधों के कारण उन्हें अमेरिकी राजदूत के रूप में नियुक्त करने से ‘‘बदनामी का जोखिम’’ था।

मैंडलसन को इस पद पर नियुक्त किए जाने से पहले ये चिंताएं दिसंबर 2024 में प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर को भेजे गए एक दस्तावेज में उठाई गई थीं।

मैंडलसन की नियुक्ति को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के साथ अच्छे संबंध स्थापित करने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

इन दस्तावेज में लेबर पार्टी की पूर्व सरकार के दौरान मैंडलसन के वित्तीय मामलों से संबंधित कार्यों, जिनमें बड़े दानदाताओं से संबंधित मामले और उनके द्वारा सह-स्थापित पैरोकारी फर्म ‘ग्लोबल काउंसिल’ में उनके काम से जुड़े अन्य प्रतिष्ठा संबंधी मुद्दों का भी उल्लेख किया गया है।

सांसदों ने प्रधानमंत्री स्टार्मर की सरकार को ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में मैंडलसन को महत्वपूर्ण राजनयिक पद पर नियुक्त करने के फैसले से संबंधित हजारों फाइलें सार्वजनिक करने के लिए दबाव बनाया है, जबकि मैंडलसन की अतीत में यौन अपराधी एप्स्टीन के साथ कथित तौर पर मित्रता रही है।

अधिकारियों ने बुधवार को सरकारी वेबसाइट पर इस मामले से संबंधित 100 से अधिक पृष्ठों के दस्तावेज प्रकाशित किए।

एपी शफीक प्रशांत

प्रशांत