इंडोनिशया के पश्चिमी हिस्से में आया तेज भूकंप, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

Ads

इंडोनिशया के पश्चिमी हिस्से में आया तेज भूकंप, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

  •  
  • Publish Date - August 23, 2022 / 10:00 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

जकार्ता, 23 अगस्त (एपी) इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में मंगलवार देर शाम को समुद्र के नीचे तेज भूकंप आया जिससे लोग दहशत में आ गये। जानमाल के गंभीर नुकसान की तत्काल कोई खबर है।

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण संस्थान ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.0 थी जबकि इसका केंद्र दक्षिण सुमात्रा प्रांत के पागर आलम सिटी के दक्षिण में 117 किलोमीटर दूर 59 किलोमीटर की गहराई में था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लोग अपनी घरों से निकलकर ऊंचे स्थानों पर चले गये लेकिन बाद में उन्हें संदेश मिला कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

इंडोनिशयन मेटेरियोलोजी, क्लाइमेटोलोजी एंड जियोफिजिक्स एजेंसी के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता 6.5 थी लेकिन यह (इसका केंद्र) इतनी गहराई पर था कि उससे सुनामी पैदा होना संभव नहीं था।

एपी राजकुमार माधव

माधव