‘बर्लिन प्राइड’ पर हुए जानलेवा हमले का संदिग्ध पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया: अधिकारी

Ads

'बर्लिन प्राइड' पर हुए जानलेवा हमले का संदिग्ध पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया: अधिकारी

  •  
  • Publish Date - July 26, 2026 / 11:39 PM IST,
    Updated On - July 26, 2026 / 11:39 PM IST

बर्लिन, 26 जुलाई (एपी) ‘बर्लिन प्राइड’ पर हुए जानलेवा हमले के संदिग्ध को रविवार को शहर के बाहरी इलाके में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गोली मारकर मार दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 29 लोग घायल हो गए थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बर्लिन के मध्य क्षेत्र में हुए हमले के बाद लगभग 24 घंटे तक चली तलाश के उपरांत लेबनानी मूल के जर्मन नागरिक अब्दुल बल्लूट को पुलिस ने ढूंढ़ निकाला।

बर्लिन के अभियोजकों ने बताया कि संदिग्ध ने पहले आतंकवादी संगठन ‘इस्लामिक स्टेट’ (आईएस) में शामिल होने की कोशिश की थी।

एपी

शुभम प्रशांत

प्रशांत