गोलीबारी के आरोपी के पास अधिकारियों को निशाना बनाने से जुड़े लिखित नोट : ट्रंप
गोलीबारी के आरोपी के पास अधिकारियों को निशाना बनाने से जुड़े लिखित नोट : ट्रंप
वाशिंगटन, 26 अप्रैल (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि व्हाइट हाउस के संवाददाताओं के संघ (डब्ल्यूएचसीए) के रात्रिभोज समारोह में हथियारों के साथ घुसने की कोशिश करने वाले आरोपी के पास ऐसे लिखित दस्तावेज मिले हैं, जिनमें ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों को निशाना बनाने की बात कही गई थी।
ट्रंप ने यह भी कहा कि इस संदिग्ध के परिवार ने कार्यक्रम से पहले ही कनेक्टिकट पुलिस से संपर्क कर उसके बारे में चिंता जताई थी।
उन्होंने यह टिप्पणी फॉक्स न्यूज चैनल को दिए एक साक्षात्कार में की।
अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में संवाददाताओं के लिए आयोजित एक हाई-प्रोफाइल रात्रिभोज के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब बंदूक और चाकुओं से लैस एक व्यक्ति सुरक्षा घेरा तोड़कर उस क्षेत्र में घुस आया, जहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कई वरिष्ठ अमेरिकी नेता मौजूद थे।
बहरहाल, सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने उसे घेरकर तुरंत हिरासत में ले लिया। गनीमत यह रही कि राष्ट्रपति ट्रंप सुरक्षित रहे और उन्हें तुरंत वहां से बाहर ले जाया गया।
घटना के दौरान वहां मौजूद मेहमान अपनी जान बचाने के लिए मेजों के नीचे छिप गए। कई लोगों ने बताया कि भूमिगत विशाल ‘बॉलरूम’ के बाहर गोली चलने जैसी आवाजें सुनाई दीं।
एपी रवि कांत रवि कांत नरेश
नरेश

Facebook


