ताइवान ने द्वीप के पास बड़े पैमाने पर चीनी सैन्य विमानों की मौजूदगी की सूचना दी

Ads

ताइवान ने द्वीप के पास बड़े पैमाने पर चीनी सैन्य विमानों की मौजूदगी की सूचना दी

  •  
  • Publish Date - March 15, 2026 / 04:47 PM IST,
    Updated On - March 15, 2026 / 04:47 PM IST

हांगकांग, 15 मार्च (एपी) ताइवान ने द्वीप के निकट बड़े पैमाने पर चीनी सैन्य विमानों की मौजूदगी देखी है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

ताइवान के मुताबिक पिछले दो हफ्तों में क्षेत्र में चीनी सैन्य विमानों की गतिविधि में आई भारी गिरावट के बाद यह वृद्धि देखी गई है।

इसने कहा कि शनिवार को मंत्रालय ने द्वीप के आसपास 26 चीनी सैन्य विमानों का पता लगाया, जिनमें से 16 विमान उसके मध्य और दक्षिण-पश्चिमी वायु रक्षा क्षेत्र में प्रवेश कर गए।

विमानों की संख्या में यह वृद्धि से विश्लेषक यह समझने में असमंजस में पड़ गए कि चीन की सेना आखिर क्या कर रही है।

ताइवान ने 27 फरवरी से पांच मार्च तक एक सप्ताह के दौरान किसी भी चीनी सैन्य विमान के मध्य रेखा को पार करके क्षेत्र में प्रवेश करने की सूचना नहीं दी। छह मार्च को दो मामले सामने आने के बाद, अगले चार दिनों तक कोई मामला नहीं आया।

ताइवान की सेना ने पहले संकेत दिया था कि चीनी युद्धक विमानों की गतिविधि में कमी के कारण वह अपनी रक्षा नीति में कोई बदलाव नहीं कर रही है।

रक्षा मंत्री वेलिंगटन कू ने इससे पहले कहा था कि सैन्य उड़ानों में कमी आने के बावजूद चीन की नौसेना आसपास के जलक्षेत्र में सक्रिय बनी हुई है।

एपी

देवेंद्र धीरज

धीरज