गाजा राहत कोष के लिए एक अरब डॉलर की सहायता को लेकर कई देशों के साथ काम कर रहा यूरोपीय संघ

गाजा राहत कोष के लिए एक अरब डॉलर की सहायता को लेकर कई देशों के साथ काम कर रहा यूरोपीय संघ

गाजा राहत कोष के लिए एक अरब डॉलर की सहायता को लेकर कई देशों के साथ काम कर रहा यूरोपीय संघ
Modified Date: July 13, 2026 / 09:57 pm IST
Published Date: July 13, 2026 9:57 pm IST

ब्रसेल्स, 13 जुलाई (एपी) गाजा के लिए 90 करोड़ यूरो (एक अरब डॉलर) की सहायता राशि जुटाने के प्रयासों के तहत यूरोपीय संघ 65 सरकारों और व्हाइट हाउस तथा संयुक्त राष्ट्र सहित संगठनों के साथ मिलकर काम कर रहा है। संघ की शीर्ष राजनयिक काजा कल्लास ने सोमवार को यह बात कही।

ईयू की विदेश नीति प्रमुख कल्लास ने ब्रसेल्स में ‘फलस्तीन दानदाताओं के समूह’ की बैठक के बाद इस कोष की घोषणा की।

उन्होंने कहा, ‘यूरोपीय संघ, फलस्तीनी लोगों का सबसे विश्वसनीय मददगार है। हम उन्हें सबसे ज्यादा आर्थिक सहायता देते हैं और इजराइल-फलस्तीन के लिए द्विराष्ट्र समाधान के सबसे बड़े समर्थक हैं।’

यह ‘टीम गाजा इनिशिएटिव’ की दूसरी बैठक थी। यह यूरोपीय संघ का एक प्रयास है जिसके तहत युद्धग्रस्त और गरीबी से जूझ रहे लगभग 20 लाख की आबादी वाले इस तटीय क्षेत्र में स्वच्छता और कृषि जैसी पुनर्निर्माण परियोजनाओं के लिए समर्थन जुटाया जा रहा है।

एपी सुमित वैभव

वैभव


लेखक के बारे में