जी7 शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन एआई के भविष्य पर होगी चर्चा

जी7 शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन एआई के भविष्य पर होगी चर्चा

जी7 शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन एआई के भविष्य पर होगी चर्चा
Modified Date: June 17, 2026 / 03:07 pm IST
Published Date: June 17, 2026 3:07 pm IST

एवियन-ले-बेंस, 17 जून (एपी) फ्रांस में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन बुधवार को समूह के नेता कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के भविष्य और इस उद्योग पर अमेरिकी प्रभुत्व पर चर्चा करेंगे।

एवियन-ले-बेंस शहर में आयोजित सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दूसरे देशों के नेता कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर एक सत्र तथा आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देने पर एक अन्य सत्र में भाग लेंगे।

चर्चाओं में कई प्रमुख एआई कंपनियों के प्रमुख शामिल होंगे, जिनमें ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन, गूगल डीपमाइंड के सीईओ डेमिस हैसाबिस और एंथ्रोपिक के सीईओ डेरियो एमोडेई शामिल हैं।

जी7 नेताओं ने मंगलवार को अपनी बैठक में अधिकतर समय रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध तथा ईरान युद्ध को समाप्त करने के लिए एक प्रारंभिक समझौते पर चर्चा की थी।

ट्रंप ने उस समझौते का विवरण साझा नहीं किया, जिस पर शुक्रवार को अमेरिका और ईरान के बीच लेक लूसर्न के किनारे स्थित एक रिसॉर्ट में हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

जी7 में फ्रांस, कनाडा, जर्मनी, इटली, जापान, अमेरिका और ब्रिटेन शामिल हैं।

इस शिखर सम्मेलन में अतिथि देशों में ब्राजील, मिस्र, भारत, केन्या, दक्षिण कोरिया, कतर, यूक्रेन और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।

एपी जोहेब मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में