PM Modi and Giorgia Meloni: ‘हम इंस्टाग्राम पर सबसे फेमस कपल’, पीएम मोदी से मिलकर गदगद हुई जॉर्जिया मेलोनी, कहा- ‘आपसे दोबारा मिलकर अच्छा लगा’

PM Modi and Giorgia Meloni: 'हम इंस्टाग्राम पर सबसे फेमस कपल', पीएम मोदी से मिलकर गदगद हुई जॉर्जिया मेलोनी, कहा- 'आपसे दोबारा मिलकर अच्छा लगा'

PM Modi and Giorgia Meloni: ‘हम इंस्टाग्राम पर सबसे फेमस कपल’, पीएम मोदी से मिलकर गदगद हुई जॉर्जिया मेलोनी, कहा- ‘आपसे दोबारा मिलकर अच्छा लगा’

PM Modi and Giorgia Meloni | Photo Credit: Ai

Modified Date: June 17, 2026 / 10:41 am IST
Published Date: June 17, 2026 10:41 am IST
HIGHLIGHTS
  • मोदी-मेलोनी की मुलाकात
  • दोनों नेताओं के बीच हंसी-ठिठोली
  • इंस्टाग्राम कपल वाला मजाक चर्चा में

नई दिल्ली: PM Modi and Giorgia Meloni फ्रांस के एवियन शहर में चल रहे G-7 शिखर सम्मेलन दुनिया के दिग्गज नेता शामिल हुए। इस सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से भी मुलाकात की। पीएम मोदी और मेलोनी के बीच एक बार फिर हंसी ठिठोली देखने को मिली। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

PM Modi and Giorgia Meloni ग्रुप फोटो सेशन के दौरान जब सभी विश्व नेता एक साथ जुटे, तब मोदी और मेलोनी ने गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे का अभिवादन किया। यहां पीएम मोदी और मेलोनी की बातचीत ने लोगों का ध्यान खींचा। मुलाकात के दौरान जॉर्जिया मेलोनी ने मुस्कुराते हुए प्रधानमंत्री मोदी से कहा, “आपसे दोबारा मिलकर अच्छा लगा।” इसके बाद मेलोनी ने हल्के-फुल्के अंदाज में मजाक करते हुए कहा, “हम इंस्टाग्राम पर सबसे मशहूर कपल हैं।” दोनों के बीच की बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

G7 में पीएम मोदी लगातार सातवीं बार ले रहे हिस्सा

भारत को 15 से 17 जून तक आयोजित 52वें जी7 शिखर सम्मेलन में साझेदार देश के रूप में आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी भारत के साथ-साथ ‘ग्लोबल साउथ’ के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विश्व नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। यह जी7 शिखर सम्मेलन में भारत की 13वीं और प्रधानमंत्री मोदी की लगातार सातवीं भागीदारी होगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।