ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी की प्रमुख ने देश को रूस की गतिविधियों के प्रति आगाह किया

Ads

ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी की प्रमुख ने देश को रूस की गतिविधियों के प्रति आगाह किया

  •  
  • Publish Date - May 27, 2026 / 04:25 PM IST,
    Updated On - May 27, 2026 / 04:25 PM IST

लंदन, 27 मई (एपी) ब्रिटेन की एक खुफिया अधिकारी ने आगाह किया है कि अगर आम लोग, कंपनियां और सरकारें साइबर सुरक्षा को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेंगी, तो ब्रिटेन और उसके सहयोगी देश रूस जैसे विरोधी देशों से साइबर युद्ध में हार सकते हैं।

ब्रिटेन की संचार खुफिया एजेंसी जीसीएचक्यू की प्रमुख ऐनी कीस्ट-बटलर ने बुधवार को बताएंगी कि रूस लगातार ब्रिटेन और यूरोप के महत्वपूर्ण ढांचे, लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं, आपूर्ति तंत्र और जनता के विश्वास को निशाना बना रहा है।

लंदन के पास स्थित द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़े एक केंद्र में दिए जाने वाले भाषण में वह रूस पर प्रौद्योगिकी चोरी और गड़बड़ी व हत्या की साजिश रचने के आरोप लगाएंगी।

बटलर यह भी कहेंगी कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) में तेजी से हो रही प्रगति के कारण “हमारे पैरों तले जमीन बदल रही है” और विज्ञान और प्रौद्योगिकी के मामले में महाशक्ति बन चुके चीन जैसे देशों से आगे बने रहने के लिए ब्रिटेन व उसके सहयोगी देशों के पास समय तेजी से कम होता जा रहा है।

बटलर यह भी कहने वाली हैं कि साइबर सुरक्षा को “10 गुना ज्यादा गंभीरता” से लेने की जरूरत है और इसके लिए हर स्तर पर प्रयास होने चाहिए।

यह जानकारी गवर्नमेंट कम्युनिकेशंस हेडक्वार्टर्स (जीसीएचक्यू) द्वारा पहले से जारी भाषण के अंशों में दी गई।

एपी जोहेब रंजन

रंजन