(Tata Tiago And Tiago EV Launch Date/ Image Credit: Tata Motors Instagram)
नई दिल्ली: Tata Tiago And Tiago EV Launch Date: भारत में कल टाटा मोटर्स अपनी नई Tata Tiago और Tata Tiago EV Facelift लॉन्च करने जा रही है। यह Tiago का दूसरा बड़ा फेसलिफ्ट होगा। जिसमें डिजाइन, फीचर्स और टेक्नोलॉजी में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इस बार खास बात यह है कि पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक मॉडल के डिजाइन में पहले से ज्यादा अंतर होगा। जिससे दोनों की अलग पहचान साफ नजर आएगी।
कंपनी ने टीजर में नई Tiago और Tiago EV की झलक पहले ही दिखा दी है। नई Tiago का डिजाइन अब Tata Altroz से प्रेरित लगता है। जिसमें ज्यादा शार्प और मॉडर्न एलिमेंट्स शामिल किए गए हैं। पीछे की तरफ LED लाइटबार दिया गया है जो इसे प्रीमियम लुक देता है। वहीं Tiago EV में भी नया एंगुलर डिजाइन और रियर लाइटबार मिलेगा। साथ ही क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल इसे अलग पहचान देगा।
नई Tiago और Tiago EV के इंटीरियर में भी बड़ा बदलाव किया गया है। इसमें नया डैशबोर्ड, फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाएगा। टॉप वेरिएंट में 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा ड्यूल वायरलेस चार्जिंग, 65W USB Type-C, रियर AC वेंट और 360-डिग्री कैमरा जैसे कई नए फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।
Tiago में पहले की तरह 1.2-लीटर पेट्रोल और CNG इंजन मिलेंगे जो मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ आएंगे। इस बार AMT में पैडल शिफ्टर्स भी जोड़े जा सकते हैं और नया डायल-बेस्ड कंट्रोलर दिया जा सकता है। Tiago EV में नई बैटरी और मोटर टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है। जिससे रेंज और परफॉर्मेंस बेहतर हो सकती है। कीमत की बात करें तो नई Tiago लगभग 4.8 लाख रुपये और Tiago EV लगभग 8 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत से शुरू हो सकती है।