सहारनपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Ads

सहारनपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 27, 2026 / 04:21 PM IST,
    Updated On - May 27, 2026 / 04:21 PM IST

सहारनपुर (उप्र), 27 मई (भाषा) सहारनपुर जिले में कथित तौर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपी को जिला अस्पताल चौक के पास से पकड़ा गया।

देहात कोतवाली के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) एचएन सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल को वादी ने तहरीर दी थी कि शेखपुरा कदीम के फैसल ने उसकी पुत्री को निकाह का झांसा दिया और उसके बाद उसने शीतल पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर उससे दुष्कर्म किया।

सिंह के अनुसार आरोपी ने दुष्कर्म के बाद लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में थाना देहात कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

एसएचओ ने बताया कि बुधवार को देहात कोतवाली पुलिस टीम ने मामले में वांछित फैसल को जिला अस्पताल चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

भाषा सं आनन्द राजकुमार

राजकुमार